प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है। जहां उन्होंने पहले इथियोपिया के अदीस अबाबा में स्थित अदवा विजय स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद इथियोपिया की संयुक्त संसद के सत्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और इथियोपिया के खास संबंद और मजबूत दोस्ती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कल मुझे इथियोपिया की तरफ से जो सम्मान मिला- निशान-ए-इथियोपिया उसके लिए मैं प्रधानमंत्री अबी अहमद का आभारी हूं। हम इथियोपिया सरकार और प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इथियोपिया दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से है। यहां इतिहास पहाड़ियों, गांवों और लोगों के दिलों में भी दिखता है। आज इथियोपिया अपने पैरों पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पुराने और नए का संगम यह संतुलन इथियोपिया की असम मजबूती है। यह ऊर्जा हम भारतीयों के लिए काफी परिचित है।
भारत-इथियोपिया का एक मंत्र- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र हमारा नारा है। उन्होंने भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगीत अपने देश का मां के तौर पर जिक्र करता है। यह हमें हमारी संस्कृति, विरासत, राष्ट्रीय सुंदरता और जमीन की सुरक्षा का संदेश देते हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हजारों भारतीय टीचर इथियोपिया आए हैं, वे बच्चों को एडिस अबाबा से लेकर अलग-अलग शहरों में पढ़ा रहे हैं। वे इथियोपियाई स्कूल आते हैं और इथियोपियाई लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज इथियोपिया के कई अभिभावक भारत के शिक्षकों के बारे में काफी अच्छी बातें करते हैं। जैसे भारत के शिक्षक इथियोपिया आते हैं वैसे ही इथियोपिया के छात्र भी भारत आते हैं और वे आधुनिक इथियोपिया के निर्माण का सपना संजोते हैं।











