{“_id”:”6942dfdbce3c2cd63f096946″,”slug”:”delhi-air-remains-in-very-poor-category-noida-is-most-polluted-in-ncr-2025-12-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सांसों पर संकट जारी है: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार, NCR में नोएडा सबसे प्रदूषित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:22 PM IST
सीपीसीबी के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली की हवा में पीएम10 की मात्रा 253 और पीएम2.5 की मात्रा 152.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण – फोटो : एएनआई
विस्तार
राजधानी की हवा में हर दिन सुधार दर्ज किया जा रहा है, लेकिन राहत अभी भी दूर है। ऐसे में मौसमी दशा अनुकूल रहने के चलते प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, पूरे दिन आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। साथ ही, लोगों को आंख में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 20 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।