ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 349 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह कुल 434 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवा दिए हैं और फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड को शुरुआती झटके
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। कमिंस ने लाबुशेन के हाथों डकेट को कैच कराया जो चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैक क्राउले ने ओली पोप के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कमिंस ने इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। कमिंस ने लाबुशेन के ही हाथों पोप को कैच कराया। पोप 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।
![]()














