पहला एनकाउंटर बुलंदशहर में हुआ। यहां पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर को मारा गया। जबकि, इसका साथी भागने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर विभिन्न जिलों में हत्या और लूट जैसे 47 गंभीर मामले दर्ज थे। यह मेरठ जिले के श्यामनगर क्षेत्र के लिसाड़ी गेट का रहने वाल था।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश जुबैर उर्फ पीटर शातिर अपराधी था। 2 नवंबर 2025 को कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में यह वांछित चल रहा था। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसका एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है।










