{“_id”:”694c86d771bee798bd0079b6″,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-updates-2025-12-25″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”TOP News: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे PM, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत; देश में क्रिसमस की धूम”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 9
पीएम मोदी गुरुवार को लखनऊ में।
– फोटो : अमर उजाला
आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, किले में तब्दील हुई राजधानी; आएंगे ढाई लाख लोग
बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी होगा। पढ़ें पूरी खबर

3 of 9
पहाड़ों पर बर्फबारी
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: पहाड़ों से मैदान तक छाया घना कोहरा उत्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर; कई जगह 50 मीटर से भी कम दृश्यता
जम्मू से लेकर उत्तराखंड और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह जा रही है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊंटी में पारा शून्य से एक डिग्री नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
सीबीआई
– फोटो : पीटीआई/अमर उजाला (फाइल)
Unnao Case: उन्नाव मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत को चुनौती देगी CBI, सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित करने और जमानत देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत चुनौती देगी। दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सेंगर को जमानत दी थी। हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

5 of 9
क्रिसमस पर सजावट।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों से सजी दिल्ली, गिरजाघर रोशनी से जगमगाए, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
![]()











