Last Updated:
बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन बड़े ही शानदार और दिल जीतने वाले अंदाज में मनाया. हर साल की तरह इस बार भी उनके पनवेल स्थित फार्महाउस के बाहर फैंस और पैपराजी का भारी जमावड़ा लगा हुआ था. अपने फैंस के प्रति प्यार जाहिर करते हुए भाईजान खुद फार्महाउस से बाहर आए और वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के साथ अपना बर्थडे केक काटा. सलमान खान का यह बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया. उनके खास अंदाज ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. भाईजान अपने पनवेल फार्महाउस से बाहर आए और वहां जमा पैपराजी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने पैपराजी के साथ केक काटा और फोटो खिंचवाने से पहले खुद उन्हें केक भी खिलाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन को प्राइवेट रखा गया था, लेकिन इसमें उनके बेहद करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए. इस मौके पर सलमान का पूरा परिवार दिखा. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी नजर आए, जिनमें आदित्य रॉय कपूर, रकुल प्रीत सिंह और हुमा कुरैशी जैसे नाम शामिल थे. अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे. वहीं, उनके बेटे अरहान भी फार्महाउस के बाहर स्पॉट हुए. बहन अर्पिता खान भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ इस जश्न का हिस्सा बनीं.
View this post on Instagram
![]()











