Last Updated:
‘भाभी जी घर पर हैं 2’ टीवी पर वापसी कर रहा है. इस शो में शिल्पा शिंदे एक बार फिर अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आने वाली हैं. शिल्पा ने शो में वापसी के बारे में बात करते हुए कहा कि शुभांगी ने बस उन्हें कॉपी किया जिसकी वजह वो लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाईं. अब शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे के आरोपों पर चुप्पी तोड़ उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है.
नई दिल्ली. टीवी का सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज की फेहरिस्त में शामिल सिटकॉम शो भाभी जी घर पर हैं एक बार फिर वापसी कर रहा है. इस लोकप्रिय शो का दूसरा सीजन लौट रहा है, लेकिन इस बार इसमें एक जबरदस्त ट्विस्ट है. लंबे समय तक अंगूरी भाभी बन दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे पर्दे पर एक बार फिर अपने इस किरदार के साथ कमबैक कर रही हैं. शिल्पा शिंदे एक लंबे ब्रेक के बाद इस शो से दोबारा जुड़ रही हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपना पुराना जादू दोहरा पाती हैं या नहीं.
‘भाभी जी घर पर हैं 2’ की शुरुआत से पहले दोनों अंगूरी भाभी के बीच विवाद छिड़ गया है. ‘अंगूरी भाभी’ बन वापसी कर रहीं शिल्पा शिंदे ने शुभांगी अत्रे पर उनकी क़ॉपी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शुभांगी सिर्फ उनकी कॉपी करती हैं और उनके पास अपना कुछ नया नहीं था और यही वजह थी कि वो दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह नहीं बना पाईं.
शुभांगी अत्रे ने तोड़ी चुप्पी
अब ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे को रिप्लेस करने के बाद अंगूरी भाभी के किरदार में दिखीं शुंभागी अत्रे ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शुभांगी कहती हैं कि कोई भी किरदार किसी भी कलाकार से बड़ा होता है. एक्ट्रेस ने शिल्पा के आरोपों पर कहा कि जाहिर सी बात है कि कॉमेडी मुश्किल है और जो किरदार बीते 10 साल से चल रहा है उसे अदा करना और भी मुश्किल है. हर किरदार को लेकर एक तरह की खास मांग होती है.
शुभांगी अत्रे का जवाब किरदार किसी भी कलाकार से बड़ा होता है
वो आगे कहती हैं कि किरदार किसी भी कलाकार से बड़ा होता है और अगर कोई ये बात समझता है तो वो जानता है कि हर तरह के रोल को लेकर एक फ्रेमवर्क होता है. उस किरदार में नजर आने वाले किसी भी एक्टर को उसी फ्रेमवर्क के दायरे में परफॉर्म करना होता है. टीवी में इससे पहले भी कई रिप्लेसमेंट देखे गए हैं. वो आगे कहती हैं कि उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान कई तरह के रोल अदा किए औऱ पिछले 10 साल में अंगूरी भाभी को रोल को उन्होंने पूरी सच्चाई से निभाया.
शो के सेकेंड पार्ट का हिस्सा न होने पर शुभांगी अत्रे ने कहा कि इस विवाद पर उनकी टीम के किसी भी सदस्य ने उनसे कॉन्टैक्ट नहीं किया. वो बताती हैं, ‘टीम के किसी मेंबर ने मुझे कॉल नहीं किया लेकिन कोई बात नहीं. मैं उन्हें दूसरे पार्ट के लिए ऑल द बेस्ट कहती हूं.’ शुभांगी ने उन फैंस का आभार जताया जिन्होंने उनके मेसेज किया और उनकी खैर खबर ली.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()











