Last Updated:
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. नूपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचा ली है. दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, फैंस इन फोटोज पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. आज कपल हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे.
नई दिल्ली. बीते दिन 11 जनवरी शनिवार को कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने उदयपुर में शादी रचाई है. एक्ट्रेस ने क्रिश्चियन रीति रिवाज में शादी की है. यह शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी ही शामिल हुए. नूपुर व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं स्टेबिन भी अपने क्लासिक लुक में शानदार दिखे.
लंबे समय से लोगों की नजर कृति सेनन की बहन शादी पर टिकी हुई है. अब फाइनली नूपुर ने शादी रचा ली है. इस जश्न में दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी शामिल हुई थीं, दोनों एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है.
वायरल हो रही शादी की फोटोज
नूपुर ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई है. शनिवार शाम को कपल की कॉकटेल पार्टी रखी गई. पार्टी में एक्टिंग की दुनिया के कई सितारे भी शामिल हुए. इनमें वरुण शर्मा, दिशा पाटनी और मौनी रॉय जैसे स्टार शामिल थे. वहीं कृति सेनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान संग फोटोज शेयर की हैं. शादी के हर फंक्शन में कृति सेनन काफी खुश नजर आईं. कृति ने शादी में अपनी परफॉर्मेंस भी दी. मेहंदी और संगीत से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
View this post on Instagram
![]()










