Last Updated:
रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आएगा. शो में मोनालिसा-विक्रांत की एंट्री हुई है. उन्होंने मजेदार वीडियो शेयर करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की. शो में मोनालिसा-विक्रांत के अलावा दिव्या अग्रवाल, करण पटेल, मिस्टर फैसू जैसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं. इसे फराह खान होस्ट कर रही हैं.
नई दिल्ली: रियलिटी शो के दीवानों के लिए ‘द 50’ साल 2026 के सबसे बड़े धमाकों में से एक साबित होने वाला है. जियो हॉटस्टार और कलर्स पर रिलीज को तैयार शो न केवल अपने फॉर्मेट के लिए, बल्कि अपनी दमदार कंटेस्टेंट लिस्ट की वजह से भी चर्चा में बना हुआ है.
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी को दर्शक ‘बिग बॉस 10’ के दिनों से पसंद करते हैं, जहां उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर शादी की थी. अब अपनी शादी की 9वीं सालगिरह के मौके पर इस नए शो का हिस्सा बनना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. उनका वीडियो शेयर करने का अंदाज भी काफी फिल्मी और दिलचस्प रहा.
View this post on Instagram
![]()










