04:11 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 180 के पार पहुंच गया है।
03:53 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। न्यूजीलैंड ने 29 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 152 रन बनाए हैं। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच शानदार साझेदारी जारी है और दोनों चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़ चुके हैं।
03:31 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: मिचेल-फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो गई है। न्यूजीलैंड का स्कोर 110 रन के पार है।
03:14 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: मिचेल का पचासा
डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी पनप रही है।
02:52 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: मिचेल-फिलिप्स ने संभाला मोर्चा
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला है। न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन के पार पहुंच गया है।
02:31 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: यंग आउट
हर्षित राणा ने विल यंग को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। यंग और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन हर्षित ने इसे तोड़ा। यंग और मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। यंग 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
02:20 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: यंग-मिचेल ने संभाला
शुरुआती झटकों के बाद यंग और मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 47 रन है।
01:56 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: गेंदबाजों ने बनाया दबाव
भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर दबाव बनाया है। न्यूजीलैंड के लिए फिलहाल डेरिल मिचेल के साथ विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं।
01:38 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरी सफलता
हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हर्षित ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर कॉनवे को आउट किया जो चार गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।
01:34 PM, 18-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। निकोलस खाता खोले बिना आउट हुए।












