गिल्ली नाटा ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के विनर बन गए हैं। उन्हें ट्रॉफी, 50 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक नई एसयूवी मिली है। 37 करोड़ वोटों से मिली उनकी जीत पूरे सीजन में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाती है। फिनाले में रक्षिता शेट्टी और अश्विनी गौड़ा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
दर्शकों की पहली पसंद थे गिल्ली नाटा
आपको बता दें कि गिल्ली नाटा को फाइनलिस्ट में सबसे आगे माना जा रहा था। वह लगातार ऑडियंस पोल में आगे थे और पूरे सीजन में उन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला। उनकी हाजिरजवाबी और दिलचस्प पर्सनैलिटी की वजह से वह घर के अंदर हमेशा चर्चा का विषय बने रहे। उनकी कॉमेडी स्किल्स और तेज सोच ने उन्हें पूरे कर्नाटक के दर्शकों का चहेता बना दिया, और शुरुआत से ही वह एक पसंदीदा चेहरा बन गए।
![]()











