Last Updated:
मिथुन चक्रवर्ती का स्टारडम रूस और तुर्की तक फैला था. फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया था. इंडियन आइडल 16 के मंच पर उनके 75 साल के करियर का जश्न मनाया गया, तो सुपरस्टार ने फैन के साथ इंटरैक्शन का दिलचस्प किस्सा सुनाया.
नई दिल्ली: मिथुन चक्रवर्ती कई दशकों से एक्टिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रहे हैं. वे पूरी दुनिया में फिल्म ‘डिस्को डांसर’ से मशहूर हैं. उनकी लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं रही है. रूस (USSR) और तुर्की जैसे देशों में उनकी दीवानगी आज भी मिसाल के तौर पर देखी जाती है. ‘इंडियन आइडल 16’ के मंच पर एक किस्सा सुनाया गया, जो बताता है कि मिथुन दा का स्टारडम किस लेवल पर था.
मिथुन चक्रवर्ती के फैंस भारत में ही नही, विदेशों में भी हैं. उनकी इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. ‘इंडियन आइडल 16’ में मिथुन दा के शानदार करियर को सेलिब्रेट किया गया, तो सुपरस्टार ने मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि तुर्की से दो लड़कियां उनसे शादी करने की जिद के साथ भारत आ गई थीं. मिथुन दा को तब ‘जुगाड़’ वाली शादी करनी पड़ी थी. उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने और उन फैंस को प्यार से समझाने के लिए एक फिल्मी तरीका अपनाया. उन्होंने लड़की को रिंग पहनाई और झूठ कहा कि भारत में ऐसे ही शादी होती है, ताकि वे संतुष्ट होकर वापस लौट जाएं.
मिथुन दा की पत्नी हो गई थीं नाराज
मिथुन दा ने अपनी पत्नी से इस बारे में बात की थी, जो पहले तो वह नाराज हुईं, लेकिन बाद में हालात की गंभीरता को देखते हुए मान गईं. दिलचस्प बात यह है कि मिथुन दा की वह फैन अब शादीशुदा है और आज भी उनसे बात करती है और पुरानी यादों और अपने उस ‘पागलपन’ पर ठहाके लगाती है.
मिथुन चक्रवर्ती का 2026 में जलवा
मिथुन दा के लिए 2026 बहुत खास है. जहां ‘इंडियन आइडल’ में उनके 75 साल के करियर का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं उनके खाते में और भी उपलब्धियां हैं. मिथुन दा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था. वे 70 से ज्यादा की उम्र में भी टीवी शोज में जज की भूमिका और फिल्मों में दमदार किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाए हैं. वे एक ग्लोबल आइकन हैं. आज भी जब वे विदेश जाते हैं, तो लोग ‘जिम्मी जिम्मी’ गाकर उनका स्वागत करते हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










