करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय आज सोमवार को दूसरी बार सीबीआई के सामने पेश हुए थे। वे दिल्ली स्थित सीबीआई के दफ्तर सुबह करीब 10 बजे पहुंचे थे। अब लगभग छह घंटे की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय सीबीआई मुख्यालय से बाहर निकले हैं। यह अभिनेता के साथ सीबीआई की पूछताछ का दूसरा राउंड है। इससे पहले 12 जनवरी को उनसे पूछताछ की गई है। इस बार विजय के साथ-साथ करूर रैली में मौजूद नौ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई। इस बीच विजय के फैंस की भीड़ सीबीआई ऑफिस के बाहर देखने को मिली। बाहर निकलने के बाद विजय ने मीडिया और फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।
#WATCH | Delhi: TVK Chief and actor Vijay leaves from the Central Bureau of Investigation (CBI) office.
He appeared before the CBI today in connection with the investigation into the Karur stampede case. pic.twitter.com/xNy30TVs3F
— ANI (@ANI) January 19, 2026
लग्जरी एसयूवी से पहुंचे थे सीबीआई हेडक्वार्टर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ‘करूर भगदड़ मामले में अभिनेता व TVK प्रमुख विजय फिर सीबीआई के सामने पेश हुए। अधिकारियों के मुताबिक वे सोमवार को पूछताछ के दूसरे राउंड के लिए लग्जरी SUV के काफिले में नई दिल्ली में लोधी रोड स्थित सीबीाई के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी की एंटी करप्शन यूनिट के डिप्टी सुपरिटेंडेंट रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने छह घंटे उनसे पूछताछ की। विजय से 12 जनवरी को सीबीआई हेडक्वार्टर में छह घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई थी। उन्हें पिछले मंगलवार को फिर से आने के लिए कहा गया था, लेकिन एक्टर ने पोंगल का हवाला देते हुए दूसरी तारीख मांगी थी।
VIDEO | Karur stampede probe: CBI questions nine police personnel who were on duty during TVK leader Vijay’s rally.
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/ZAnnxJEwvx
— Press Trust of India (@PTI_News) January 19, 2026
STORY | TVK chief Vijay to appear before CBI again over stampede case, arrives in Delhi
TVK chief and actor Vijay was at the CBI headquarters in New Delhi on Monday for the second round of questioning in connection with the Karur stampede case, officials said.
The actor arrived… pic.twitter.com/4CHuGj5QLz
— Press Trust of India (@PTI_News) January 19, 2026












