Last Updated:
पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रहीं रेणु देसाई एक दिन पहले स्ट्रीट डॉग अवेयरनेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रख रही थीं. शुरुआत में सोशल मीडिया क्लिप्स में दावा किया गया कि वह पत्रकारों पर चिल्ला रही थीं. बाद में रेणु ने साफ किया कि ऐसा नहीं था. उन्होंने बताया कि वह एक 55 साल के व्यक्ति को जवाब दे रही थीं, जिन्होंने उनसे बहस की और इवेंट के दौरान उन्हें मारने की कोशिश की. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
मुंबई. पवन कल्याण की दूसरी पत्नी-एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट रेणु देसाई बुरी तरह से ट्रोल गई हैं. ट्रोल होने के बाद उन्होंने भावुक होकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस हफ्ते एक विवाद के केंद्र में आ गईं जब स्ट्रीट डॉग अवेयरनेस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद सिर्फ नाराजगी ही नहीं, बल्कि रेणु की तरफ से एक बेहद निजी प्रतिक्रिया भी आई. उन्होंने पहले गुस्से से कहा फिर शांति से अपना पक्ष रखा. रेणु ने मंगलवार को वाराणसी घाट पर अकेले नाव में बैठी अपनी एक वीडियो शेयर की.
वीडियो में माहौल शांत था, लेकिन संदेश काफी गहरा था. वीडियो पर लिखा था, “मेरे पास मुझे बचाने के लिए न पिता हैं, न मां, न बड़ा भाई, न पति. आप लोग जो भी नफरत मुझ पर बिना किसी गलती के निकालते हैं, मैं उसे शांति से देवी और महादेव के साथ बांटती हूं. मुझे पता है कि वे मेरा दर्द सुनते हैं और मेरे आंसू देखते हैं.” उन्होंने इस कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शामिल किया.
View this post on Instagram
![]()










