लखनऊ/एबीएन न्यूज। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजभवन, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, रेल संरक्षा, भीड़ प्रबंधन, समयपालन तथा मंडल में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी साझा की। उन्होंने रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनसेवा, यात्री सुविधा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सतत प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
![]()














