Last Updated:
Firing At Out Side Rohit Shetty House: फेमस एक्शन फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टावर्स के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की घटना हुई है. हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है. साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई. रोहित शेट्टी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
Firing At Out Side Rohit Shetty House: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू इलाके में घर के बाहर शनिवार रात देर से एक चौंकाने वाली घटना हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब 1:15 बजे अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास के बाहर चार राउंड फायरिंग की. इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही जान-माल का कोई बड़ा नुकसान हुआ. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. इलाके को सील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
सलमान खान के घर हुई थी फायरिंग
यह घटना बॉलीवुड में हाल के वर्षों में हो रही ऐसी वारदातों की कड़ी में जुड़ गई है. इससे पहले अप्रैल 2024 में सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी. उस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली थी. पुलिस जांच में सामने आया था कि ब्लैकबक शिकार मामले (1998) से जुड़ी नाराजगी के चलते गैंग ने सलमान खान को निशाना बनाया था. उस घटना में भी दो शूटरों ने पांच राउंड फायर किए थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था. बाद में चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को वांटेड घोषित किया गया.
इसके अलावा, बॉलीवुड से जुड़े कई अन्य सेलिब्रिटीज के घरों या उनसे जुड़े लोगों पर भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जैसे पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के घर पर फायरिंग और हाल ही में कुछ अन्य मामलों में भी गैंगवार की आशंका जताई गई. फिलहाल रोहित शेट्टी सुरक्षित हैं और उन्होंने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है ताकि कोई और वारदात न हो.
About the Author

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
![]()










