08:04 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा
पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था। हालांकि, टीम ऐसा नहीं कर सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।
06:54 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: 88 पर पाकिस्तान को दूसरा झटका
88 पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। कनिष्क चौहान ने हम्जा जहूर को बोल्ड किया। वह 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब उस्मान खान का साथ देने अहमद हुसैन आए हैं।
06:37 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live: हम्जा और उस्मान ने संभाली पारी
हम्जा जहूर और उस्मान खान ने पाकिस्तान की पारी संभाल ली है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है।
05:55 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका
पाकिस्तान को पहला झटका हेनिल पटेल ने दिया। उन्होंने समीर मिन्हास को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में सिर्फ नौ रन बना पाए। अब हम्जा जहूर का साथ देने उस्मान खान आए हैं।
05:36 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। हम्जा जहूर और समीर मिन्हास क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 29 ओवर में 253 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।
05:09 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा
भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा है। अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेदांत त्रिवेदी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 252 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभन ने तीन और मोहम्मद सय्यम ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
04:32 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: वेदांत और अंब्रीश आउट
वेदांत 68 रन बनाकर आउट हुए जबकि अंब्रीश 29 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर कनिष्क चौहान और खिलान पटेल मौजूद हैं।
03:43 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका अभिज्ञान कुंडू के रूप में लगा। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब वेंदात का साथ देने आरएस अम्ब्रीश आए हैं।
03:31 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: वेंदात का अर्धशतक
वेंदात त्रिवेदी ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अभिज्ञान कुंडू के साथ 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 146 रन है।
02:57 PM, 01-Feb-2026
IND vs PAK U19 Live Score: वेदांत और विहान के बीच 60+ रन की साझेदारी
वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने भारतीय पारी संभाली है। दोनों ने 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत 33 और विहान 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।












