Last Updated:
कपिल शर्मा वैसे तो अपनी बातों से अकसर लोगों को हंसाते हैं और हंसते-हंसते अपनी बातों को भी रख देते हैं. हाल ही में Netflix के What’s Next इवेंट में कपिल ने कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर तंज कस दिया. उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं…
कपिल शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने तीखे और स्पॉन्टेनियस ह्यूमर से सबको हैरान कर दिया है. नेटफ्लिक्स के ‘व्हाट्स नेक्स्ट’ इवेंट में कपिल ने मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसे कई लोगों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर तंज के तौर पर देख रहे हैं. मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मंगलवार को मुंबई में नेटफ्लिक्स के ‘व्हाट्स नेक्स्ट’ इवेंट हुआ. जिसमें लोगों में खूब ठहाके लगाए. नेटफ्लिक्स के ‘व्हाट्स नेक्स्ट’ इवेंट के दौरान उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया, जिसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग की ओर इशारा माना जा रहा है.
‘इंडिया की नजर तो बहुत समय से आप पर है कपिल’
दरअसल, इवेंट में नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल ने स्टेज पर आकर कपिल की लंबी पार्टनरशिप की तारीफ की. उन्होंने हिंदी में मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत समय से आप पर है, कपिल… होपफुली 11 मुल्कों की पुलिस की नजर नहीं होनी चाहिए. इस पर ऑडियंस जोर से हंस पड़ी.
‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल’
ये सुनने के बाद कपिल शर्मा ने तुरंत अपनी चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया और बोले- ‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल.’ यह सुनते ही हॉल में हंसी और हैरानी दोनों देखने को मिलीं. कपिल को तुरंत एहसास हुआ कि बात संवेदनशील हो सकती है तो उन्होंने मजाक में मीडिया से कहा कि इस लाइन को काट दिया जाए. मगर तभी उन्हें याद आया कि यह इवेंट लाइव ब्रॉडकास्ट हो रहा है, जिसके बाद माहौल और ज्यादा मजेदार हो गया.
View this post on Instagram
![]()










