08:15 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: फाइनल में पहुंचा भारत
आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए आरोन ने शतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत का फाइनल में सामना इंग्लैंड से शुक्रवार को होगा। इंग्लैंड ने एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव और आरोन ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान वैभव अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। वैभव के आउट होने के बाद आरोन और कप्तान म्हात्रे ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई। म्हात्रे भले ही आउट हो गए, लेकिन आरोन ने बल्लेबाजी जारी रखी और शतक लगाया। वह हालांकि, टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने जीत की औपचारिकता को पूरा किया।
भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। वहीं, वैभव ने 33 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन, जबकि म्हात्रे ने 59 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों के सहारे 62 रन की पारी खेली। विहान मल्होत्रा 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 और वेदांत छह गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूरिस्तानी ओमरजई ने दो विकेट झटके, जबकि वाहिदुल्लाह जादरान को एक विकेट मिला।
08:10 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को आरोन जॉर्ज के रूप में तीसरा झटका लगा है। भारत के लिए आरोन ने शतक लगाया और वह 104 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रन बनाकर आउट हुए।
07:56 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: आरोन का शतक
आरोन जॉर्ज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाया। आरोन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत जीत हासिल करने के करीब पहुंच गया है। आरोन के साथ विहान मल्होत्रा क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों बल्लेबाजों के बीच 70+ रनों की साझेदारी हो गई है।
07:47 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: विहान को मिला जीवनदान
विहान मल्होत्रा को जीवनदान मिला और वह आउट होने से बच गए। अब्दुल अजीज की गेंद पर विहान कैच आउट हुए, लेकिन ये गेंद नो बॉल करार दी गई जिससे उन्हें जीवनदान मिला।
07:25 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 240 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर 240 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए आरोन जॉर्ज शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं।
07:02 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: म्हात्रे आउट हुए
कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। म्हात्रे पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। म्हात्रे और आरोन के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई।
07:00 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए कप्तान म्हात्रे और आरोन क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी हो गई है।
06:42 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: आरोन का पचासा
भारत के आरोन जॉर्ज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंच गया है।
06:33 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: म्हात्रे-आरोन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। भारतीय टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है।
06:02 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।











