मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म ‘जनता की अदालत’ ने साल 1994 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म में मिथुन का एक ऐसा गाना है, जिसे आज सुन लेंगे तो दिमाग घूम जाएगा. वो गाना है, ‘तेरे हर सवाल का जवाब बन जाऊंगी’ इस सदाबहार गाने को मशहूर गायिका पूर्णिमा ने अपनी आवाज दी है. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के साथ जानी मानी एक्ट्रेस मधु नजर आई थीं. इस जोशीले गाने के बोल सुन लोगों ने कान बंद कर लिए थे. इस गाने में मिथुन चक्रवर्ती झूमकर कई हसीनाओं के साथ झूमते नजर आए थे. 90 के दशक में इस तरह के कई गाने चर्चा में रहे थे. ये गाना भी उन्हीं में से एक है.
![]()











