Afghanistan vs Canada T20 Score: अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बना लिए हैं. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इब्राहिम जादरान ने मैदान के चारों ओर चौके और छक्कों की बारिश करते हुए 95 रन बनाए. अफगानिस्तान और कनाडा, दोनों टीम पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रनों की पारी खेली.
इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पहले गेंदबाजी करने के फैसले को केवल दिलप्रीत बाजवा, कलीम सना और अंश पटेल ही सही साबित कर पाए, क्योंकि उनके अलावा सबकी जमकर धुनाई हुई. जसकरन सिंह ने तो गेंदबाजी में फिफ्टी पूरी कर ली, क्योंकि उन्होंने 3 विकेट तो लिए, लेकिन 4 ओवरों में 52 रन लुटा दिए.
अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए. गुलबदीन नायाब केवल एक रन बना सके. अफगान टीम ने 49 के स्कोर पर 2 विकेट को दिए थे. उसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप हुई. जादरान ने 56 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए.
दूसरी ओर कनाडा की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसकरन सिंह रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए लेकिन 52 रन भी दे डाले. उनके अलावा डिलोन हेलाइगर विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे.
अफगानिस्तान और कनाडा दोनों टीम अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं. ये दोनों ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह बनाई है. बता दें कि अफगानिस्तान ने पिछले वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इस बार टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई.
यह भी पढ़ें:
MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज
CBSE का बोर्ड एग्जाम देने क्यों नहीं गए वैभव सूर्यवंशी? पिता ने बहुत बड़ी वजह का किया खुलासा










