Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया के सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने अब तक फिल्मों और टीवी में अपने टैलेंट के दम पर खूब नाम कमाया है. वह इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. माधुरी दीक्षित संग नजर आ चुके गोविंद ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई बयां की है. उनका कहना है कि अक्सर फिल्म सेट पर सिर्फ फीस में ही नहीं, बल्कि व्यवहार, वैनिटी वैन और यहां तक कि खाने-पीने में भी भेदभाव किया जाता है.
विलेन बनकर छा जाते थे गोविंद
अपने अब तक के करियर में विरासत, ओह माई गॉड, कच्चे धागे और सिंघम रिटर्न जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर गोविंद नामदेव ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. थिएटर बैकग्राउंड से आने वाले गोविंद नामदेव ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ट्रेनिंग ली है, जिसकी झलक उनके हर किरदार में साफ दिखाई देती है. ‘प्रेम ग्रंथ’ में तो उनका माधुरी दीक्षित के साथ किया गया काम काफी चर्चा में रहा था. अब एक्टर ने सेट पर होने वाले भेदभाव का खुलासा किया है.
सीनियर्स से सलाह लेने से डरते हैं लोग
हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में जब गोविंद नामदेव से पूछा गया कि छोटे एक्टर बड़े स्टार्स से कोई सलाह लेते हैं या आपसे कोई सलाह लेता है. इसके जवाब में कहा कि वहां कोई ऐसा नहीं करता. सभी को लगता है कि ऐसा करेंगे तो लोगों को लगेगा कि उन्हें काम नहीं आता. इससे उनकी इमेज प्रभावित होती है. वह ज्यादातर अपने बराबरी वालों से ही बात करना या सलाह लेना पसंद करते हैं.
सेट पर होता है भेदभाव
अपनी बात आगे रखते हुए गोविंद ने कहा कि जिस एक्टर का जैसा स्टेट्स होता है, उसे वैसे ही ट्रीट किया जात है. किसी की फीस ज्यादा है तो उसे बड़ी वैनिटी वैन मिलेगी. इतना ही नहीं लोगों के साथ खाने को लेकर भी भेदभाव किया जाता है, उनके सारे ऐशो आराम अलग होते हैं, बाकी एक्टर्स और टेक्नीशियन के लिए अलग एक जैसा खाना मिलता है. ये सब कुछ स्टारडम के हिसाब से देखा जाता है. लेकिन जब हम फिल्म .ओह माय गॉड में काम कर रहे थे, उस दौरान अक्षय ने इस परंपरा को बदल दिया था.
बता दें गोविंद नामदेव ने अपनी बातचीत में अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि ओह माय गॉड की शूटिंग के दौरान माहौल बिल्कुल अलग था. अक्षय ने साफ कह दिया था सभी के लिए एक जैसा खाना बनाया जाएगाी. लेकिन अगर कोई प्याज-लहसुन का परेज करता है तो उनके लिए अलग खाना बनाया जा सकता है, क्योंकि वो एक अलग बात है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










