{“_id”:”69a481ed341ac161460cb4bb”,”slug”:”up-akhilesh-yadav-said-the-central-government-should-clarify-its-stand-on-the-iran-war-2026-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अखिलेश यादव बोले- ईरान युद्ध पर अपना रुख साफ करे केंद्र सरकार, इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना अफसोसजनक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ईरान मामले पर केंद्र सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कहा कि इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना बेहद अफसोसजनक है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। – फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईरान मामले पर कहा कि किसी देश के सबसे खास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालात में हमारे देश की सरकार अपना रुख साफ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के। युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि हमारे देश की सरकार हरसंभव स्तर पर युद्ध में मारे जाने वालों से जुड़ी खबरों की पुष्टि करे और सच क्या है ये जनता के सामने रखे। युद्धकालीन समाचार अक्सर रणनीति का हिस्सा होते हैं, इसीलिए उनकी पुष्टि की जरूरत होती है।