Last Updated:
होली के मौके पर कृति सेनन ने परिवार संग रंगों भरा जश्न मनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें बहन नूपुर और जीजा स्टेबिन बेन भी नजर आए. सभी रंगों में सराबोर मुस्कुराते दिखे. कृति ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं.
कृति सेनन के पोस्ट पर फैंस भी होली की बधाई दे रहे हैं.
होली की तस्वीरों और वीडियो में कृति अपने पिता राहुल सैनन, मां गीता सैनन, छोटी बहन नूपुर सेनन और अपने पति स्टेबिन बेन के साथ नजर आ रही हैं, जहां सभी रंगों के इस त्योहार पर एक-दूसरे के साथ आनंद और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
कृति सेनन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख, प्रसिद्ध और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनका जन्म 27 जुलाई, 1990 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं. वहीं, उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन एक एक्ट्रेस और गायिका हैं, जिन्होंने हाल ही में गायक स्टेबिन बेन से शादी की है.
View this post on Instagram
![]()











