Last Updated:
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी 25 साल की शादी में हलचल मची हुई है. उनका पत्नी संगीता सोर्नालिंगम द्वारा तलाक की याचिका दायर करने की खबरों के बीच विजय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उनकी जिंदगी में कुछ मुश्किलें आई हैं और उन्हें भी दर्द होता है. उन्होंने कहा कि वह खुद इन समस्याओं को संभाल लेंगे.
थलापति विजय ने पहली बार अपने निजी जीवन की ‘समस्याओं’ पर बात की
थलापति विजय ने महिला दिवस के मौके पर अपनी पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भावुक होकर अपनी निजी जिंदगी में चल रही मुश्किलों पर बात की. यह पहला मौका था जब उनकी पत्नी संगीता द्वारा तलाक याचिका दाखिल किए जाने के बाद विजय ने सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे पर कुछ कहा.
‘मेरी जिंदगी में मुश्किलें आई हैं’
मामल्लपुरम में आयोजित इस कार्यक्रम में विजय ने कहा, ‘हाल के दिनों में मेरी जिंदगी में कुछ मुश्किलें आई हैं. मैं देख रहा हूं कि आप लोग उन मुश्किलों को लेकर परेशान हो रहे हैं. आप लोगों को तकलीफ में देखकर मुझे बहुत दर्द होता है. मैं इन सब मुश्किलों को संभाल लूंगा. आप लोग परेशान न हों. कुछ नहीं होगा. चिंता की कोई बात नहीं है.’ उन्होंने समर्थकों को आश्वासन दिया कि वे मजबूत रहें और पार्टी के लक्ष्य पर फोकस करें.
महिलाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
इस भावुक बयान के अलावा, विजय ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं. जिसमें,
- 60 वर्ष तक की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता
- हर साल 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
- शादी के समय महिलाओं को 1 सॉवरेन और सिल्क साड़ी
- महिलाओं के लिए अलग विभाग
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षा उपाय
- सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
संगीता के तलाक के आरोप
आपको बता दे कि विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक याचिका दाखिल की है. याचिका में उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ ‘अवैध संबंध’ रखने का गंभीर आरोप लगाया है. दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है. याचिका में दावा किया गया है कि विजय के आश्वासन के बावजूद यह रिश्ता जारी रहा और वह बिना किसी पछतावे के एक्ट्रेस के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए, यहां तक कि विदेश यात्राएं भी कीं. आपको बता दें कि विजय और संगीता का विवाह 25 अगस्त 1999 को हुआ था. दोनों हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()










