Last Updated:
बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर अभी अस्पताल में हैं. उनका अपना परिवार तो उनके साथ नहीं आया, लेकिन प्रेग्नेंट पत्नी उनके साथ हैं. सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. अनुराग के भाई अतुल डोभाल यानी कलम इंक ने इस एक्सीडेंट के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है और अपने भाई के सभी आरोपों का जवाब देते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
अनुराग डोभाल के सभी आरोपों पर भाई कलम इंक ने पलटवार किया है.
नई दिल्ली. यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल उर्फ यूके 07 राइडर के परिवारिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. अनुराग जहां अस्पताल में भाई कलम इंक जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं. वहीं उनके भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भाई के आरोपों को झूठा करार देते हुए एक-दो नहीं तीन-तीन वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि अनुराग डोभाल ये सब तब किया, जब वह कानूनी रूप से सब हार गया और चीजों को नहीं संभाल की. कलम ने बताया किया कि अनुराग के इंस्टाग्राम लाइव आकर जिंदगी खत्म करने और परिवार को जिम्मेदार ठहराने के बाद उनके परिवार को मौत की धमकियां मिल रही हैं.
‘परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं’
अब अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने इंस्टाग्राम पर एक डिटेल वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अनुराग के 7 मार्च की रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए एक्सीडेंट होने के बाद से ही उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि अनुराग के 8 मिलियन फॉलोअर्स में से कई लोगों ने उनके घर के बाहर जमकर हंगामा किया. कलम इंक ने कहा, ‘लोग धमकी दे रहे हैं कि अगर हमें बाहर देखा तो जिंदा जला देंगे’.
View this post on Instagram
![]()










