Last Updated:
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपने पिता और दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी ऐतिहासिक 291 रनों की पारी को याद कर रहे हैं. मसाबा गुप्ता ने मजाकिया अंदाज में अपने माता-पिता को खुद से ज्यादा ‘कूल’ बताया और उम्मीद जताई कि उनकी बेटी अपने नाना-नानी की तरह स्टाइलिश बनेगी. पोस्ट पर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी प्यार बरसाया है.
मसाबा गुप्ता को उनकी मां नीना गुप्ता ने पाला-पोसा है.
नई दिल्ली: मसाबा गुप्ता एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं, जिनकी मां नीना गुप्ता हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और पिता दुनिया के महान क्रिकेटर. उन्होंने हाल में अपने पिता और महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मसाबा ने बड़े ही मजाकिया और प्यारे अंदाज में स्वीकार किया कि उनके माता-पिता इतने ज्यादा कूल और स्टाइलिश हैं कि वह खुद भी उनके लेवल का मुकाबला नहीं कर पातीं. उन्होंने अपनी नन्ही बेटी का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी अपने नाना-नानी की तरह ही बेहद शानदार और स्टाइलिश होगी. मसाबा की इस पोस्ट ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी हार्ट और इमोजी के जरिए अपनी मोहब्बत बरसाई.
वीडियो की बात करें तो इसमें विव रिचर्ड्स अपने सुनहरे दिनों की यादें ताजा करते दिख रहे हैं. उन्होंने 1976 में लंदन में खेली गई अपनी उस ऐतिहासिक पारी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने 291 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. बातचीत के दौरान विव काफी भावुक और गर्व महसूस करते नजर आए. उन्होंने क्रिकेट को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए कहा कि यह खेल सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का समंदर है. खास तौर पर कॉमनवेल्थ देशों में क्रिकेट की जो जगह है, वह इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन खेलों में से एक बनाती है. विव ने यह भी कहा कि अपने देश को रीप्रेजेंट करना उनके लिए हमेशा सबसे बड़े गर्व की बात रही है.
View this post on Instagram
![]()










