लखनऊ/एबीएन न्यूज। लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर में स्थित शिशु विहार (क्रेच) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रेच में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित कर्मियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती श्रुति गुप्ता ने क्रेच में बच्चों की देखभाल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से बच्चों की दिनचर्या और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

इसके उपरांत होली पर्व के अवसर पर उन्होंने क्रेच में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही क्रेच में मौजूद नन्हें बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके साथ होली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की सचिव श्रीमती स्मृति सचान सहित संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं और उन्होंने भी बच्चों के साथ समय बिताया।
![]()














