Last Updated:
फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या और अभिषेक कोठारी का वेडिंग रिसेप्शन सेरेमनी मुंबई में हुई. इस वेडिंग रिसेप्शन में रेखा, सलमान खान, आमिर खान और रानी मुखर्जी समेत कई सितारे पहुंचे और न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद-शुभकामनाएं दीं. इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
राजश्री प्रोडक्शन के मालिक और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या ने बेटी ईशा बड़जात्या की शादी गुपचुप तरीके से की, लेकिन वेडिंग रिसेप्शन ग्रैंड लेवेल का रहा, जिसमें इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकार शामिल हुए. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचीं. रिसेप्शन में रेखा, सलमान खान, आमिर खान और रानी मुखर्जी जैसी बड़ी हस्तियां नजर आईं. (फोटो साभारः पीटीआई)

सूरज बड़जात्या अपनी बेटी ईशा और दामाद अभिषेक के साथ पपराजी के लिए पोज देते नजर आए. रिसेप्शन के लिए ईशा ने सिल्वर साड़ी-गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अभिषेक ने क्लासिक ब्लू सूट चुना. (फोटो साभारः पीटीआई)

इस भव्य समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिनमें सितारे वेन्यू पर पपराजी के लिए पोज देते दिखे. सलमान खान भी कड़ी सुरक्षा के बीच शानदार अंदाज में पहुंचे. उन्होंने रॉयल ब्लू शर्ट के साथ मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर पहना था. सलमान ने अपने लुक को ब्लैक टाई और मैचिंग शूज के साथ पूरा किया और पपराजी का अभिवादन किया.(फोटो साभारः पीटीआई)
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. बाप-बेटे की जोड़ी ने खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दिए. आमिर ने ब्लू शर्ट के ऊपर डार्क सूट और मैचिंग ट्राउजर पहना था. वहीं जुनैद ने ट्रेडिशनल लुक चुना और डार्क ब्लू कुर्ता के साथ सफेद पायजामा पहना.(फोटो साभारः पीटीआई)

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी सफेद और हरे रंग के खूबसूरत सूट में जश्न का हिस्सा बनीं. रानी ने ईशा बड़जात्या और अभिषेक कोठारी को आशीर्वाद दिया. वह फोटो के लिए पोज देते हुए मुस्कुराते हुए नजर आईं. (फोटो साभारः पीटीआई)

रेखा हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में ग्रीन, गोल्डन और बेज रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं. उन्होंने बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए. फिल्म इंडस्ट्री की कई और जानी-मानी हस्तियां भी इस इवेंट में नजर आईं, जिनमें विक्की कौशल अपने पिता शाम कौशल के साथ पहुंचे. विक्की बेज रंग के सूट में काफी स्मार्ट दिखे.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

इसके अलावा तब्बू, राजकुमार हिरानी, सोनू सूद, सुप्रिया पाठक, इम्तियाज अली, उदित नारायण, सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनाली बेंद्रे, शरवरी, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, बोमन ईरानी, सनी देओल, शान, बोनी कपूर और दिलीप जोशी भी इस जश्न में शामिल हुए. (फोटो साभारः पीटीआई)

सूरज बड़जात्या ने 1986 में विनीता बड़जात्या से शादी की थी. उनके तीन बच्चे हैं — ईशा, अवनीश और देवांश. 2019 में उनके बेटे देवांश की शादी में भी कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे. फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या को ‘ऊंचाई’ के लिए बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है.(फोटो साभारः पीटीआई)
![]()











