प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी लोग अपनी विशेष प्रविष्टियां लेकर पहुंचते रहे। गमलों में सजे कलात्मक पौधों और बोन्जाई की विविधता ने निर्णायक मंडल को भी हैरत में डाल दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फूलों के साथ सेल्फी लेता नजर आया। कार्यक्रम स्थल के पास बाहर से आए लोंगो के लिए सेल्फी प्वॉइंट के साथ ही गार्डन की सुंदर सजावट भी की गई है। सभी की निगाहें अब परिणाम पर टिकी हैं कि इस बार फूलों का सरताज कौन बनेगा।
298 असाधारण वैरायटी के पौधे मौजूद
पुष्प प्रदर्शनी में इस बार करीब 1500 से अधिक पौधे लगे हैं। असाधारण वैरायटी में भी 298 पौधे आए है। इसमें सबसे अधिक कैक्टस के पौधे शामिल हैं।
शहरवासियों का दिल जीत रहे गार्डन
लव मिश्रा, आईवीआरआई, डॉ. शोभा टंडन, रजत खंडेलवाल, ज्योति खंडेलवाल, जीआरएम, एसआरएमएस, रितु जैन, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीआईजी आवास, माई ट्री गार्डन, पूजा अग्रवाल, केसीएमटी आदि के गार्डन देखकर शहरवासी प्रफुल्लित हुए।
एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन से अमर उजाला शहर वासियों के दिल में एक अलग मुकाम बनाता है। फूलों को देखकर तन में ताजगी भर गई। मन भी सुवासित हो गया।
![]()














