Last Updated:
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक खास पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उन्होंने खेसारी के साथ अपनी बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए उन पर जमकर प्यार बरसाया है, जिसे देख फैंस के बीच उनके इश्क के चर्चे तेज हो गए हैं. तस्वीरों में दोनों की गहरी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. काजल राघवानी के साथ हुए पुराने विवादों के बीच खेसारी और आकांक्षा की लेटेस्ट फोटोज ने सिनेमा के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल.
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. काजल राघवानी के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में दोनों की बढ़ती नजदीकियों और साथ में वायरल हुई तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच का रिश्ता सिर्फ पेशेवर है या कहानी में कोई नया मोड़ आने वाला है, दोनों का यह नया बॉन्ड गॉसिप के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
View this post on Instagram
![]()











