प्रदेश स्तर पर सभी जिलों के रजिस्ट्री कार्यालयों में आयकर विभाग की जांच चल रही है। बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में वाराणसी के आयकर विभाग के दो अधिकारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच की। 35 दस्तावेजों की कॉपियां जांच के लिए लेकर चली गई।
आयकर विभाग की टीम ने पिछले एक माह में हुई जमीन, मकान की रजिस्ट्री की जांच की। खास तौर पर 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों की रजिस्ट्रियों की जांच की। उसमें लगे पैन कार्ड की जांच की और आय के बारे में जानकारी ली।
20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के लेन-देन में पैन कार्ड का उल्लेख अनिवार्य होता है। टीम ने रजिस्ट्री में लगाए जाने वाले पैन कार्ड व अन्य पत्रावलियों का मिलान करवाया। संदिग्ध पाए गए 35 दस्तावेजों की कॉपियां जांच के लिए वाराणसी लेकर लौट गई।
इसे भी पढ़ें; UP Police SI Exam: दरोगा भर्ती परीक्षा से सॉल्वर गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में गड़बड़ी से पकड़ा गया आरोपी
प्रभारी उप निबंधक सिकंदरपुर दीप नारायण पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों की जांच आयकर विभाग की ओर से की गई है। 35 दस्तावेजों में लगे पैन कार्ड जांच के लिए अपने साथ ले गई है। कहा कि आयकर विभाग हर वर्ष इसकी जांच करती है। रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत आयकर कटता है, उसकी भी जांच करती है।











