विजय सेतुपति कैसे बने 1100 करोड़ कमाने वाली ‘जवान’ के विलेन?
Last Updated:March 15, 2026, 14:47 ISTशाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति ने विलेन का किरदार अदा किया था....
Read more
{“_id”:”69b65e309c5ca1c64602d8a5″,”slug”:”weather-update-rain-accompanied-by-strong-winds-hits-bareilly-2026-03-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: बरेली समेत आसपास के जिलों में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश; यलो अलर्ट जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बरेली में छाए बादल
– फोटो : अमर उजाला
बरेली समेत आसपास के जिलों में मौसम बदल गया है। रविवार को सुबह से ही बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। बरेली जिले में सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब फिर से काले घने बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मीरगंज तहसील क्षेत्र में तेज हवा चलने से गेहूं की फसल गिर गई है। बेमौसम बारिश होने और तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में भी मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
![]()


Last Updated:March 15, 2026, 14:47 ISTशाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति ने विलेन का किरदार अदा किया था....
Read moreLast Updated:March 15, 2026, 13:57 ISTसिनेमा की बदलती तस्वीर के साथ अब साउथ की हीरोइनें बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio