Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस वामिका गब्बी का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों फ्लाइट में बैठकर पंजा लड़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन बीच में वामिका की लिपस्टिक की एंट्री होते ही पूरा गेम पलट जाता है और खिलाड़ी कुमार को हार माननी पड़ती है.
अक्षय ने फिर जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और दमदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार एक मजेदार वीडियो में उन्हें एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने मात दे दी.
वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
वामिका गब्बी और अक्षय कुमार का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों पंजा लड़ाते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. अक्षय कुमार भी पूरी ताकत लगा रहे होते हैं. तभी अचानक वीडियो में मजेदार ट्विस्ट आ जाता है. दरअसल, उसी टेबल पर किसी ने वामिका की लिपस्टिक रख दी होती है, जैसे ही वामिका की नजर उस पर पड़ती है, वह जोर से बोल उठती हैं, ‘अरे मेरी लिपस्टिक.’
View this post on Instagram
![]()










