दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। मंगलवार को Duddhi Bar Association की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री Sanjeev Kumar Gond उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता Bar Council of Uttar Pradesh के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सोनकर, एसडीएम निखिल यादव तथा पूर्व विधायक हरि राम चेरो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय को विनोद कुमार पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सचिव दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) कृष्णदेव व महेंद्र कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष (2 वर्ष से ऊपर) आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह, सह सचिव प्रशासन रामसागर, सह सचिव प्रकाशन अजय धनेन्द्र जायसवाल, सह सचिव पुस्तकालय पीयूष अग्रहरि तथा अन्य पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल, मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सोनकर और वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड़ ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए दुद्धी बार के लिए सभागार एवं अधिवक्ता चेम्बर का निर्माण डीएमएफ फंड से कराने का आश्वासन दिया। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है और बार काउंसिल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने, मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने, नए अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड दिलाने तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं के लिए पेंशन की व्यवस्था कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि बार और बेंच के साथ-साथ सरकार और संगठन भी अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं। अन्य वक्ताओं ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच के समन्वय से ही वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सकता है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार और बेंच की गरिमा को बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समारोह के अंत में अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, सोनभद्र बार अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नंदलाल अग्रहरि, विजय सिंह, कैलाश कुमार गुप्ता, रामपाल जौहरी, रामेश्वर राय, मान सिंह गोंड़, रामनरेश पासवान, जुबेर आलम सहित सैकड़ों अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बार अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव और आशीष जायसवाल ने किया।
![]()












