न्यू मैक्सिको के एक अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी की घटना सामने के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मिलिट्री अधिकारियों के अनुसार, आलामोगोर्डो के पास स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गोली चलाने वाला हमलावर (एक्टिव शूटर) की सूचना मिलने के बाद पूरे बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था। वहीं इस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें:- West Asia: ईरान का इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, दो की मौत; US ने बंकर बस्टर बम से होर्मुज को दहलाया
हालांकि इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बेस सुरक्षित है। लॉकडाउन भी हटा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और आपातकालीन टीमें मौके पर काम कर रही हैं। फिलहाल, मारे गए और घायल हुए लोगों के नाम या घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- Israel-Iran War: ‘हम पीछा करेंगे, खोजेंगे और खात्मा करेंगे’, ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर इस्राइल का कड़ा रुख
हॉलोमन एयर फोर्स के बारे में जानिए
गौरतलब है कि हॉलोमन एयर फोर्स एक बड़ा सैन्य बेस करीब 93 वर्ग मील (240 वर्ग किलोमीटर) में फैला हुआ है। यहां 49वीं विंग तैनात है, जो देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण काम करती है और इसमें युद्ध के लिए तैयार सैनिक शामिल होते हैं।