Movie Review
धुरंधर: द रिवेंज
कलाकार
रणवीर सिंह
,
अर्जुन रामपाल
,
संजय दत्त
,
सारा अर्जुन
,
आर माधवन
और
राकेश बेदी
लेखक
आदित्य धर
निर्देशक
आदित्य धर
निर्माता
आदित्य धर
,
ज्योति देशपांडे
और
लोकेश धर
रिलीज डेट
19 मार्च 2026
फिल्म ‘धुरंधर 2′ को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त हाइप बना हुआ था। मेकर्स यह बात अच्छे से जानते थे कि दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें इस बात का यकीन भी था कि इसके दूसरे पार्ट को भी पहले जितना ही प्यार मिलेगा। ठीक वैसे ही जैसे दर्शकों को यकीन था कि उन्हें दूसरे पार्ट में पहले से भी ज्याद दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
अब दर्शकों ने तो अपनी वफादारी दिखाते हुए ‘धुरंधर द रिवेंज’ की जमकर एडवांस बुकिंग कर डाली पर मेकर्स इसके लिए तैयारी नहीं कर पाए। नतीजतन, देशभर के कई शहरों में जब प्रीव्यू शोज कैंसल हुए तो दर्शक बेहद निराश हुए। खैर जिन्हें मौका मिला उन्होंने फिल्म देखी। अब सवाल यह है कि क्या जिन्होंने फिल्म देखी वो भी निराश हुए?












