09:47 AM, 19-Mar-2026
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है।
08:52 AM, 19-Mar-2026
पायरेसी रोकने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर पायरेसी का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल टीवी ऑपरेटर्स को 15 अप्रैल तक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की अवैध स्ट्रीमिंग या टेलीकास्टिंग से रोकने का आदेश पारित किया है।
07:49 AM, 19-Mar-2026
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने जमकर की तारीफ
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा लगातार फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लेकर देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जिन लोगों ने भी आज फिल्म देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि ‘धुरंधर’ को सिर्फ पसंद ही नहीं करते हैं, इस फिल्म से शादी भी करना चाहते हैं।
All who saw #Dhurandhar2 today told me that they just don’t LOVE #Dhurandhar2 , but they actually want to MARRY #Dhurandhar2
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
07:40 AM, 19-Mar-2026
‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ‘धुरंधर 2’ के कायल हुए
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को कई सेलेब्स पेड प्रीव्यू में देख चुके हैं। अब वह सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने फिल्म को जमकर सराहा है। वहीं रामगोपाल वर्मा तो लगातार फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर रहे हैं।
07:40 AM, 19-Mar-2026
फिल्म ने पेड प्रीव्यू में कितने कमाए?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पेड प्रीव्यू कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये हुआ है। इससे अंदाजा लग रहा है कि फिल्म देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
07:38 AM, 19-Mar-2026
Dhurandhar 2 live updates: ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत, पायरेसी के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में काफी अच्छी कमाई की है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें भी चर्चा में हैं।
![]()











