महाराष्ट्र में सीट बंटवारे का गणित
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब सबकी नजरें महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों पर हैं। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में चुनाव दीपावली के बाद होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे यहां के चुनाव के दिलचस्प होने की उम्मीद है। दोनों गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटे हुए हैं। हालांकि, सीटों के चयन के दौरान दोनों गठबंधनों में शामिल पार्टियों के बीच कुछ सीटों पर विवाद की भी स्थिती है।
आइये जानते हैं कि महाराष्ट्र में चुनाव कब होंगे? यहां दोनों गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर क्या हो रहा है? कितनी सीटों का बंटवारा तय हो चुका है? कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है?