Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और 10 मार्च को नौवां रोजा रखा जाएगा. नौवें रोजे को दोस्ती का दस्तावेज माना गया है. नौवां रोजा के पूरा होते ही रमजान का पहला अशरा यानी रहमत का अशरा खत्म हो जाएगा और इसके बाद दूसरे अशरे के साथ मगफिरत का दौर शुरू होगा.
रमजान के पहले अशरे में अल्लाह अपने बंदों पर खूब रहमत बरसाते हैं. इस समय रोजेदार इबादत, कुरान पढ़ने और दुआ करने में समय बिताते हैं. लेकिन इसी के साथ रमजान के पूरे महीने रोजा ऱखने का भी महत्व है, जिसे सबसे अहम काम माना जाता है और दुनियाभर के मुसलामन रमजान के महीने में रोजा रखते हैं.
नौवें रोजे के सहरी-इफ्तार का समय
सोमवार 10 मार्च 2025 को माहे रमजान का नौवां रोजा रखा जाएगा. रमजान में रोजा पूर्ण होने के लिए सहरी-इफ्तार का किया जाना बेहद जरूरी है. इफ्तार और सहरी के बिना रोजा पूरा नहीं हो सकता है. इसलिए रोजेदारों के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए.
अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार करने के समय में भी कुछ मिनट का अंतर हो जाता है, इसलिए यह जान लीजिए की 10 मार्च 2025 को आपके शहर में सहरी और इफ्तार का क्या समय रहेगा. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कानपुर हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय(Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 10 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 10 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:17 | शाम 06:29 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:38 | शाम 06:14 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:24 | शाम 06:34 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:06 | शाम 06:17 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 05:13 | शाम 06:14 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:35 | शाम 06:45 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:15 | शाम 06:26 |
नोएडा (Noida) | सुबह 05:17 | शाम 06:28 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:24 | शाम 06:36 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:19 | शाम 06:34 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:38 | शाम 06:48 |
पटना (Patna) | सुबह 04:47 | शाम 05:57 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:47 | शाम 06:00 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:09 | शाम 06:20 |
ये भी पढ़ें: Laylatul Qadr: रमजान की आखिरी 10 रातें, ये क्या मैसेज देती हैं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.