दुद्धी/एबीएन न्यूज। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार, दुद्धी में नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ उपस्थित रहे।
सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई: श्रवण सिंह गोंड़
अपने संबोधन में श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा,
“अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, समाज सेवा और धार्मिक सहिष्णुता की मूर्त रूप थीं। वे सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। आज अगर समाज में नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को है जिन्होंने अपने साहस और सेवा से इतिहास रचा।”
नेतृत्व, न्याय और सेवा की प्रेरणा: कमलेश मोहन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा,
“अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का अनुपम उदाहरण है। एक सामान्य परिवार से होकर भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता, धार्मिक चेतना और समाज सुधार के जरिए इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।”

संगोष्ठी में रहे ये प्रमुख लोग उपस्थित
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व नगरवासियों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
- दिलीप पांडे (जिला मंत्री)
- मनोज सिंह बबलू (पूर्व मण्डल अध्यक्ष)
- मनीष जायसवाल (मण्डल महामंत्री)
- प्रेमनारायण मोनू सिंह
- मीरा सिंह गोंड़ (पूर्व संयोजिका)
- विनोद जायसवाल (मण्डल उपाध्यक्ष)
- जगनारायण गोंड़ (भाजयुमो किसान मोर्चा अध्यक्ष)
- अजय चन्द्रवंशी (मण्डल अध्यक्ष)
- धीरज जायसवाल, अंका कुमार, आमेश सिंह, शहनवाज खान,
- सोनू आनंद अग्रहरी, पीयूष कसेरा, प्रवीण जायसवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक।
कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, धार्मिक पुनर्जागरण और अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा पर विस्तार से चर्चा की गई।