दिल्ली एनसीआर में मानसूर रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रात भार बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई।
Trending Videos
दिल्ली एनसीआर में मानसूर रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रात भार बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital. Visuals from Janpath. pic.twitter.com/KZHbP8V3Bo
— ANI (@ANI) July 6, 2025
अगले 2 घंटों के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं) गिरने की संभावना है।
इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी। हालांकि, शुरुआती दिन गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
ऐसे में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और आया नगर में 34.8 और पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27, रिज में 28.5 और लोधी रोड में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।
इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम 5:30 बजे नजफगढ़ में 19, लोधी रोड में 1.5, मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.8 और पालम में बारिश दर्ज की गई।
Last Updated:July 07, 2025, 13:17 ISTदिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर याद करते हुए धर्मेंद्र ने एक पोस्ट किया. उन्होंने एक...
Read moreराजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 71.60 लाख की ठगी की तीन और एफआईआर...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio