Last Updated:
काजोल ने महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में हिंदी में बात करने से इनकार किया, जिससे वह ट्रोल हो रही हैं. उन्होंने मराठी और अंग्रेजी में जवाब दिए, लेकिन हिंदी में बोलने पर भड़क गईं.
काजोल का ये वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, 5 अगस्त को मुंबई में महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 समारोह का आयोजन हुआ. जहां काजोल अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा के साथ पहुंचीं. काजोल को इस समारोह में सम्मानित भी किया गया. उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब मराठी और अंग्रेजी में देती नजर आईं.
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘हिंदी से ही एक्ट्रेस बनी वरना पता नहीं कहां होती…..अब मराठी बोलकर नेता बन रही है. शर्मनाक.’ एक अन्य ने लिखा, ‘अगर उन्हें हिंदी भाषा में बोलने में असहजता और शर्म महसूस होती है तो उन्हें बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में काम करना बंद कर देना चाहिए. उन्हें अपने दोहरे मानदंड छोड़ने चाहिए.’
हालांकि काजोल ने अभी तक इस विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. काजोल की प्रतिक्रिया के कई वीडियो वायरल हो गए हैं, हालांकि यह ज्ञात नहीं है कि उन्होंने भाषा के बारे में कुछ और कहा था या नहीं. आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()











