Last Updated:
अनीत पड्डा को फिल्म ‘सैयारा’ के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा कर फैंस का धन्यवाद किया. फिल्म में अनीत ने अहान पांडे के साथ अभिनय किया है.

नेशनल क्रश बन चुकीं एक्ट्रेस अनीत पड्डा को फिल्म ‘सैयारा’ के लिए काफी प्यार मिला. हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हो गया. उन्होंने दर्शकों से मिले प्यार के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा कर अपने फैंस के प्रति अपने जज्बात व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि फैंस का प्यार उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है.
अनीत पड्डा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने किरदार की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब धीरे-धीरे सपने जैसा एहसास खत्म हो रहा है. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं आपसे प्यार करती हूं. मैं आपको जानती नहीं हूं, लेकिन फिर भी मुझे आपसे प्यार है. आपने जो इतना सारा प्यार मुझे दिया, वह मेरे दिल को गहराई से छू गया. अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं, सिवाय इसके कि वह प्यार आपको वापस लौटाऊं.”
अनीत पड्डा ने लिखा
उन्होंने आगे लिखा, “अगर मेरा काम आपको हंसाए, रुला दे, या कुछ ऐसा याद दिला दे जो आप भूल चुके थे, या फिर अगर इससे आपको थोड़ा भी कम अकेलापन महसूस हो, तो मैं समझूंगी कि मैं सही दिशा में जा रही हूं. मैं कोशिश करती रहूंगी, चाहे मुझसे पूरी तरह सही न हो पाए, लेकिन मैं पूरी मेहनत के साथ काम करती रहूंगी, क्योंकि मैं आपसे प्यार करती हूं.”

फिल्म के बारे में
मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है. इसमें अनीत ने अहान पांडे के साथ अभिनय किया है. उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में अनीत ने एक युवा लेखिका वाणी बत्रा का किरदार निभाया है, जो अल्जाइमर रोग से पीड़ित है. यह कहानी प्रेम और यादों के इर्द-गिर्द घूमती है.
View this post on Instagram
![]()