पुलिस के सामने विरोध जताते दवा व्यापारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैरनगर में दवाई विक्रेताओं के यहां ड्रग्स विभाग द्वारा पुलिस के साथ छापा मारा गया। व्यापारियों ने हंगामा कर टीम का घेराव किया और पूरा खैरनगर बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन कर दिया। आखिरकार देहली गेट थाने की पुलिस को लौटना पड़ा, तब दो घंटे बाद खैरनगर बाजार खुला। हालांकि ड्रग्स विभाग की टीम ने इस दौरान कई दुकानों से सैंपल लेकर जांच की। इस मामले को लेकर दवा व्यापारियों ने कमिश्नर से मिलने की बात कही है। साथ ही कहा कि ड्रग्स विभाग रोज जांच करें, कोई बात नहीं, मगर पुलिस के साथ कार्रवाई होगी तो विरोध किया जाएगा।
![]()











