Last Updated:
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बॉलीवुड की उन फिल्मों को देखें, जिनमें भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरती से बयां किया गया है. इन फिल्मों में आपको न ज्यादा मारधाड़ देखने को मिलेगी, न कोई गाली-गलौज, फिर भी आईएमडीबी ने इसे अच्छी रेटिंग दी है.
आलिया भट्ट – वेदांग रैना: ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट (सत्य) और वेदांग रैना (अंकुर) के बीच भाई-बहन का रिश्ता दिखाया गया है. यह फिल्म बलिदान, वफादारी और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाती है.

प्रियंका चोपड़ा – रणवीर सिंह: ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा (आयशा) और रणवीर सिंह (कबीर) का भाई-बहन का रिश्ता सच्चा और स्पोर्टिव है. यह रिश्ता दिल को छू लेने वाला है और दिखाता है कि कैसे भाई-बहन जीवन की उथल-पुथल में एक-दूसरे की ताकत बन सकते हैं.

फरहान अख्तर – दिव्या दत्ता: ‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान अख्तर (मिल्खा सिंह) और दिव्या दत्ता (इसरी कौर) का रिश्ता बेहद इमोशनल है. उनका बॉन्ड भाई-बहन के बंधन की ताकत को दर्शाता है.

अमृता पुरी – सुशांत सिंह राजपूत: ‘काई पो चे!’ में सुशांत सिंह राजपूत (ईशान) और अमृता पुरी (विद्या) का दिल को छू लेने वाला रिश्ता फिल्म में इमोशनल गहराई लाता है.

रणदीप हुड्डा – ऐश्वर्या राय बच्चन: ‘सरबजीत’ में रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन का इमोशनल रिश्ता विपरीत हालात में बहन के कमिटमेंट और बिना शर्त सपोर्ट को दर्शाता है.

जूही चावला – संजय सूरी: ‘माय ब्रदर…निखिल’ में जूही चावला (अनामिका) और संजय सूरी (निखिल) एक बहन और उसके एचआईवी पॉजिटिव भाई के बीच संबंध को दर्शाते हैं. वे समाज की चुनौतियों का सामना प्यार और साहस के साथ करते हैं.

जेनेलिया डिसूजा – प्रतीक बब्बर: ‘जाने तू… या जाने ना’ में जेनेलिया डिसूजा (अदिति) और प्रतीक बब्बर (अमित) का नफरत-प्यार का रिश्ता भाई-बहन के करीबी रिश्ते को उजागर करता है. भले ही वे अपनी शख्सियत के कारण अलग हो गए हों, लेकिन उनका बॉन्ड अभी भी मजबूत है.

शाहरुख खान – ऐश्वर्या राय: ‘जोश’ में शाहरुख खान (मैक्स) और ऐश्वर्या राय (शर्ली डायस) का भाई और बहन के बीच के डायनमिक को बयां करता है.

अरबाज खान – काजोल: ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में अरबाज खान (विशाल) का काजोल (मुस्कान) के प्रति जिम्मेदारी भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को दिखाता है.

देव आनंद – जीनत अमान: ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ भाई-बहन के रिश्तों की जटिलताओं में गहराई से उतरती है.
![]()











