Last Updated:
एक्टर रजनीश दुग्गल ने रक्षाबंधन से जुड़ी अपने बचपन की यादें फैंस के साथ शेयर कीं. एक्टर ने कहा कि अब राखी डाक से आती हैं. वे साल 9 अगस्त को परिवार के साथ त्योहार मनाएंगे.
रजनीश दुग्गल ने चुनिंदा फिल्मों में काम किया है. (फोटो सााभार: IANS)एक्टर ने यह भी बताया कि वो बचपन में कैसे राखी मनाते थे. उन्होंने बताया कि उन दिनों कभी-भी दिखावे या बड़ी पार्टी जैसी चीजों को तवज्जो नहीं दी जाती थी, बल्कि परंपरा के असली भाव को सम्मान दिया जाता था. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए राखी ऐसा त्योहार है जो सीधा मुझे बचपन में ले जाता है. उन दिनों हम सब घर पर मिलते थे. चाची और दादी भी आती थीं और बैठकर बातें किया करती थीं.’ उन्होंने कहा कि जब उनकी सभी मौसी और उनके बच्चे राखी के दिन घर पर इकट्ठा होते थे, तो पूरा घर एक अलग ही ऊर्जा से भर जाता था.
‘वजह तुम हो’ फेम एक्टर ने बताया, ‘जब तक बड़े लोग अपनी राखी की रस्में पूरी करते थे, तब तक हम सभी बच्चे पूरे घर या बगीचे में खेला करते थे. फिर धीरे-धीरे सभी बच्चे अंदर आते थे और अपनी राखियां बंधवाते थे.’ हालांकि, रजनीश की कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके और उनके भाई की कलाई हमेशा राखियों से भरी रहती थी और इसका कारण थीं उनकी कजिन, जो उन्हें बहुत प्यार करती हैं. उन्होंने कहा, ‘वहां हमारे लिए दो और बहनें होती थीं, जो राखी बांधने का इंतजार करती थीं. मम्मी को भी मामा जी को राखी बांधनी होती थी, और हां, वही जगह थी जहां हम जाकर तब की लोकप्रिय रेसलिंग देखते और खेलते थे.’
समय के साथ बदला रक्षाबंधन का त्योहार
रजनीश ने यह भी बताया कि समय के साथ रक्षाबंधन का उत्सव बदल गया है. अब उनकी ज्यादातर चचेरी बहनें अलग-अलग शहरों में रहती हैं, इसलिए राखी अब डाक से आती है. लेकिन, मुंबई में रहने वाली उनकी एक बहन अब भी सभी राखियों को उनकी कलाई पर बांधती है, जिससे बचपन की यादें जीवित रहती हैं. रजनीश ने मजाक में कहा कि उनकी बहन को राखी बांधने के एवज में उनसे तोहफा भी मिलता है. अगर तोहफे की बात करें, तो पहले भाई लोग बहनों को नकदी के लिफाफे देते थे, जबकि बहनें सोच-समझकर चुने हुए तोहफे लाती थीं. वहीं, इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा और रजनीश भी अपने परिवार के साथ इस खास पल को संजोने के लिए तैयार हैं.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()











