Last Updated:
Bollywood Real Sister: बॉलीवुड में दो ऐसी सगी बहनें हैं जिसमें से एक दो बच्चों की मां बन गई है तो एक 46 की उम्र में भी कुंवारी है. हाल में ही दोनों बहनें एक शो में आई. जहां दूल्हा ढूंढने की बात पर रिएक्ट किया.
यूं तो फिल्म इंडस्ट्री में कई सगी बहने हैं. मगर एक जोड़ी ऐसी है जहां एक सुपरस्टार है तो दूसरी फ्लॉप. एक घर बसा चुकी है और दो बच्चों की मां बन चुकी है तो दूसरी 46 की उम्र में भी कुंवारी हैं. चलिए इस बहनों की जोड़ी से मिलवाते हैं.

ये कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी हैं. शिल्पा जहां 90 की सेंसेशन रही हैं तो शमिता शेट्टी ने मोहब्बतें जैसी फिल्म में काम किया है. मगर वह बहन की तरह अपना सिक्का बॉलीवुड में जमा नहीं पाईं. (Insta@shamitashetty_official)

शिल्पा शेट्टी ने बिजनसमैन राज कुंद्रा संग शादी की हुई है तो खुद आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वह दो बच्चों की मां भी बन चुकी हैं. वहीं शमिता शेट्टी अभी तक कुंवारी हैं. अफेयर की चर्चा तो कई बार उठी लेकिन आजतक रिश्ता आगे न बढ़ सका. (Insta@shamitashetty_official)

अब दोनों बहनें जल्द ही कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली हैं. जहां दोनों ने कई टॉपिक पर बात की.इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने ये बात स्वीकार की कि वह शमिता शेट्टी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं. वह जहां भी अच्छा लड़का देखती हैं तो बहन का रिश्ता करवाने का सोचती हैं. (Insta@shamitashetty_official)

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह जब भी अच्छा लड़का देखती हैं तो जाकर जरूर पूछती हैं कि क्या वह सिंगल है. वरना वह बहन शमिता के रिश्ते की बात चलाए. वह आज भी बहन के लिए रिश्ता तलाशने में रहती हैं. (Insta@shamitashetty_official)

कपिल शर्मा ने शो में पूछा कि क्या घरवाले आज भी शमिता शेट्टी पर शादी का दबाव डालते हैं? तो एक्ट्रेस ने बताया कि इन सवालों जवाबों का दौर अब खत्म हो चुका है. अब परिवार शमिता पर शादी का दबाव नहीं डालता है. (Insta@shamitashetty_official)

मगर शिल्पा शेट्टी आज भी शमिता को सलाह देती हैं कि उन्हें डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके पार्टनर ढूंढना चाहिए. वहीं शमिता का कहना है कि आज के समय में सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल है. इसलिए वह सिंगल रहना पसंद करती हैं. (Insta@shamitashetty_official)

बता दें शिल्पा और शमिता में 4 साल का अंतर है. शिल्पा शेट्टी बड़ी हैं. शमिता शेट्टी की लवलाइफ की बात करें तो एक रियलिटी शो में उनकी नजदीकियां तलाकशुदा राकेश बापट संग बढ़ी थीं मगर शो खत्म होने के बाद ये रिश्ता भी धुंधला गया और अब वह सिंगल हैं. (Insta@shamitashetty_official)
![]()










