‘FRIENDS’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बेहद लोकप्रिय अमेरिकन वेब सीरीज है. इस सीरीज में 6 दोस्तों, रॉस, रेचेल, मोनिका, चैंडलर, जॉय और फोएबी – की जिंदगी पर आधारित है. ये सभी न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं और साथ में जिंदगी के उतार-चढ़ाव, करियर संघर्ष, प्यार और दोस्ती को झेलते हैं. कॉफी शॉप ‘सेंट्रल पार्क’ इनका पसंदीदा अड्डा होता है, जहां मिलकर ये दिल खोलकर बातें करते हैं. दिल टूटने की कहानियां और हंसी के पल बांटते हैं.इस शो ने दुनियाभर में दोस्ती की परिभाषा को नया रंग दिया और आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. इस सीरीज ने लोगों का दिल जीत लिया था. आज भी ये सीरीज लोग देखना पसंद करते हैं. फ्रेडंस को तव्वजों देने वाले लोगों के लिए ये बेस्ट सीरीज है.
नेटफ्लिक्स की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘Emily in Paris’ एक पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसमें लीड रोल में लिली कॉलिन्स हैं. सीरीज की कहानी एमिली नाम की एक अमेरिकन लड़की की है, जो काम के सिलसिले में पेरिस आती है और वहां की भाषा, संस्कृति और रोमांटिक उलझनों से जूझती है. यह शो उसके प्रोफेशनल और पर्सनल सफर को खूबसूरती से बयां करता है. अब तक चार इस सीरीज के चार सीजन रिलीज हो चुके हैं. चारों ही सीजन लोगों ने काफी पसंद किए हैं. खासतौर पर लड़कियों ने तो इस सीरीज को बहुत पसंद किया. आज भी लोग इस देखना बहुत पसंद करते हैं. एमिली के स्टाइल, लोकेशंस और लव ट्रायंगल ने इस शो को खास बना दिया है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जो युवाओं को खूब भा रही है.
बेहद खूबसूरत लड़की ने जीता था दिल

दोस्ती की नजर आई झलक
नेटफ्लिक्स पर ही मौजूद है, वेब सीरीज ‘क्लास’ एक हाई-सोसाइटी स्कूल में मौजूद गहरे सामाजिक भेदभाव और युवाओं की उलझनों को दर्शाने वाली इस सीरीज ने तो लोगों को हैरान ही कर दिया था. यह कहानी तीन ऐसे स्टूडेंट्स की है जो गरीबी झेल रहे हैं. लेकिन पढ़ाई में होशियार हैं. पढ़ाई के मामले में इन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं हैं. उन्हें स्कॉलरशिप के जरिए दिल्ली के एक अमीरों के स्कूल में दाखिला तो मिल जाता है. लेकिन वहां उनका रहना बहुत मुश्किल हो जाती है. उनके साथ वहां भेदभाव, जलन और टकराव देखने को मिलता है. लेकिन दोस्ती की एक मिसाल भी नजर आती है. स्कूल में एक मर्डर होता है और शक इन तीनों पर जाता है. सीरीज में लव ट्रायंगल, क्लास डिवाइड, करप्शन, ड्रग्स, और सच्चाई की तलाश जैसे पहलुओं को थ्रिलर अंदाज में पेश किया गया है.

‘Mismatched’ एक टीनएज रोमांटिक-ड्रामा है जिसमें डिंपल आहुजा, यानी प्राजक्ता कोहली, एक होशियार और मेहनती कोडर, और ऋषि सिंह शेखावत, एक पुराने जमाने का इमोशनल लड़का, कॉलेज में मिलते हैं, जो पहले से तय रिश्ता था! डिंपल को अपनी मां की शादी की सलाह के बाद डेटिंग बचाते हुए जयपुर के एक तीन‑महीने के ऐप डेवलपमेंट कोर्स में दाखिला मिलता है, और वहीं ऋषि भी अपनी ‘फ्यूचर वाइफ’ से मिलने को जाता है. वहां उनकी दोस्ती धीरे‑धीरे प्यार में बदल जाती है. साथ एक्टर्स की केमिस्ट्री, जबदस्त दोस्ती और कॉमेडी के बीच, यह कहानी स्टीरियोटाइप, सामाजिक अपेक्षाओं और आधुनिक रिश्तों को खूबसूरती से दिखाती है. इस सीरीज को यंग जेनरेशन ने काफी पसंद किया.
![]()










