नोरा फतेही एक बार फिर साबित कर रही हैं कि उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं. उनकी हालिया रिलीज ‘ओ मामा! टेटेमा,’ जो तंज़ानियाई सुपरस्टार रेवान्नी के साथ किया गया एक जबरदस्त इंडो–अफ्रीकन कोलैबोरेशन-दुनियाभर में यूट्यूब के ट्रेंडिंग चार्ट्स पर छाया हुआ है. इसी गाने की शूटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नोरा दमदार अवतार में दिख रही हैं.










